
Noida News : (चेतना मंच)। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गए।
थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर इस्कॉन मंदिर के सामने तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी टक्कर लगने से स्कूटी सवार लवेश छाबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया इस संबंध में मृतक के भाई रोहित छाबड़ा ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-82 पॉकेट-11 में रहने वाले कर्मवीर सिंह चौहान बीती रात अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक स्पीड ब्रेकर पर स्लिप होकर गिर गई। इस घटना में कर्मवीर सिंह चौहान के सर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया आज सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना बादलपुर क्षेत्र के खेड़ा धर्मपुरा में स्थित चावल मिल पर पल्लेदारी का काम करने वाला इंदल कुमार को ट्रैक्टर टॉली चालक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से इंदल कुमार ट्रॉली और गेट के बीच फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में हुए सडक़ हादसे में अकू्र निवासी बड़ा लखनपुर जिला कटिहार बिहार की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Noida News