भक्ति, संगीत और रोशनी से झिलमिलाया नोएडा का सेक्टर-110
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:12 AM
महापर्व छठ पर नोएडा का सेक्टर-110 में इस वर्ष फिर बना आस्था का केंद्र बना प्रवासी छठ पूजा समिति ने अपने 22वें वार्षिक छठ महापर्व का आयोजन अद्भुत भव्यता और उल्लास के साथ किया। सूर्योपासना के इस पवित्र पर्व ने न केवल धार्मिक भावना को नई ऊंचाई दी, बल्कि प्रवासी समाज की एकजुटता, परंपरा और संस्कारों का अनुपम उदाहरण भी पेश किया हैं। साथ ही दीपों की जगमगाहट, लोकगीतों की मधुर गूंज और श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। समिति के सदस्यों ने निष्ठा और अनुशासन के साथ आयोजन को सफल बनाया, जिससे यह सिर्फ एक पूजा नहीं, बल्कि भक्ति, प्रेम और सामाजिक समरसता का उत्सव बन गया। इसके साथ ही छठ मैया के जयघोषों से पूरा नोएडा गूंज उठा। Noida News :
आस्था और एकता का अद्भुत संगम
नोएडा के सेक्टर 110 में कार्यक्रम स्थल पर छठ मैया के जयघोष, भक्ति संगीत और दीपों की रौशनी से पूरा वातावरण दिव्यता से भर गया। आयोजन स्थल पर दीपों की रौशनी, गीतों की गूंज और सूर्योपासना की भावना ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। लोगों ने सामूहिक रूप से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। 22 वर्षों से लगातार आयोजित यह पर्व अब नोएडा की पहचान बन चुका हैं। एक ऐसा भक्ति उत्सव, जो प्रवासी समाज की आस्था, संस्कृति और एकजुटता को उजागर करता हैं।
22 साल की भक्ति यात्रा, छठ मैया के चरणों में अटूट विश्वास
प्रवासी छठ पूजा समिति के अध्यक्ष जेपी मंडल और संरक्षक राकेश प्रसाद के नेतृत्व में यह आयोजन पूरे अनुशासन और निष्ठा के साथ संपन्न हुआ। समिति के समर्पित कार्यकर्ताओं संजय सिंह भैया, रमेश शर्मा भैया सहित सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग दिया। सभी ने मिलकर इस पर्व को सफल बनाने में अपनी पूरी श्रद्धा और मेहनत झोंक दी। जो लोग किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके, उन्होंने भी लाइव प्रसारण और तस्वीरों के माध्यम से इस अद्भुत क्षण का आनंद लिया।
[caption id="attachment_225229" align="alignnone" width="800"] Noida News :[/caption]
मंच पर दिखी प्रवासी समाज की एकता और सम्मान की झलक
कार्यक्रम में वरिस्ठ पत्रकार विकास राज तिवारी ने अपने प्रेरक शब्दों से उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखती है। मंच पर मेजूद प्रतिष्ठित प्रमोद दीक्षित ने कहा कि प्रवासी समाज का यह स्नेह और आदर हमारी पत्रकारिता के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जो समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है। साथ ही नवाब सिंह चौधरी के शब्दों ने समा बांध दिया। उन्होंने छठ पर्व के सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छठ पूजा केवल व्रत नहीं, बल्कि मातृशक्ति, पर्यावरण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति सम्मान का उत्सव है। उन्होंने पारंपरिक प्रसाद ह्यठेकुआह्ण की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि प्रेम, परंपरा और आस्था की स्वादिष्ट अभिव्यक्ति है।