खूब सजाए गए हैं नोएडा के मंदिर, लग रहे हैं जय माता दी के नारे
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
09 Apr 2024 09:51 PM
Noida News : पूरे देश के साथ ही साथ नोएडा शहर में भी नवरात्रि का जश्न शुरू हो गया है। मंगलवार से शुरू हुए नवरात्रि के त्यौहार के लिए नोएडा के सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। नोएडा शहर के सभी मंदिरों के अंदर तथा मंदिरों के बाहर जय माता दी के नारे गूंज रहे हैं। नोएडा शहर के अलग-अलग सेक्टरों में स्थित मंदिरों में व्यापक स्तर पर सजावट की गई है।
Noida News
शुरू हो गया जश्न
नवरात्र का त्यौहार मंगलवार से शुरू हो गया है। मंगलवार के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र का जश्न शुरू हुआ है। इस बीच नोएडा शहर के सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नोएडा शहर के सभी मंदिरों के बाहर माता रानी की पूजा-अर्चना से जुड़ी हुई सामग्री की दुकानें सजाई गई हैं। नोएडा के सभी मंदिरों में जय माता दी के नारे गूंज रहे हैं।
खूब सजाए गए हैं मंदिर
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-19 में स्थित सनातन धर्म मंदिर, नोएडा के सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर-2 में स्थित प्राचीन लाल मंदिर, सेक्टर-100 स्थित वोडा महादेव मंदिर, सेक्टर-45 स्थित शिव शक्ति मंदिर, सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर आदि खूब सजाए गए हैं।