
Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए यह खबर बेहद ही खास है। क्योंकि गुरुवार से ग्रेटर नोएडा में एक बड़ी कंपनी के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट की शुरूआत होने जा रही है। इस प्लांट के शुरू होने से नोएडा के करीब पांच हजार युवाओं के लिए नौकरी मिल सकेगी, जबकि करीब दो हजार युवा पार्ट टाइम या वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से कंपनी से जुड़ सकेंगे।
आपको बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव 30 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में आ रहे हैं। रेल मंत्री नोएडा के सेक्टर-68 में बृहस्पतिवार को डिक्सन कंपनी के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। डिक्सन कंपनी के पहले प्लांट का आज उदघाटन होने के बाद ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-8 में कंपनी का दूसरा प्लांट भी जल्द शुरू हो जाएगा। जिसका उद्घाटन 14 दिसंबर 2023 को हो सकता है। जनवरी 2024 तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में हायर कंपनी के प्लांट में भी उत्पादन शुरू हो जाएगा। दोनों कंपनियां यहां करीब एक हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं। इससे प्रत्यक्ष रूप में करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। जबकि अप्रत्यक्ष रूप से करीब और दो हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
ग्रेनो के इकोटेक-8 में डिक्सन कंपनी प्लांट में रेफ्रिजरेटर बनाकर दूसरी कंपनियों को भेजे जाएंगे। कंपनी ग्रेटर नोएडा में 400 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसमें करीब 3500 लोगों को रोजगार देगी। कंपनी के एजीएम ऋतिक जैन का कहना है कि नोएडा के सेक्टर-68 में प्लांट का उद्घाटन 30 नवंबर को होगा। इसके बाद ग्रेटर नोएडा के प्लांट की शुरुआत की जाएगी।
आपको बता दें कि हॉयर कंपनी की ओर से ग्रेटर नोएडा में पहले ही एक बड़ा प्लांट चल रहा है और इसमें बड़ी तादाद में स्थानीय लोग नौकरी कर रहे हैं। अब कंपनी आईआईटीजीएनएल में दूसरे प्लांट को चालू करने की तैयारी शुरू हो गई है। दूसरे फेज के प्लांट का प्राधिकरण से नक्शा पास हो गया और ज्यादातर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। इसी महीने या अगले माह तक इसे पूरा करने का पूर्ण प्रयास कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इससे भी करीब 1500 लोगों को रोजगार दिया जा सकेगा। यह कंपनी ग्रेटर नोएडा के आईआईलीजीएनएल क्षेत्र में शुरू होगी।