नोएडा के यूनीटेक गोल्फ एंड कंट्री क्लब पर लाखों का जुर्माना, सामने आई बड़ी वजह
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
11 Jul 2025 05:01 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
11 Jul 2025 05:01 PM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण ने गंदगी फैलाने व भूजल को दूषित करने के मामले में बड़ा एक्शन लिया है नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-96 में स्थित यूनीटेक गोल्फ एंड कंट्री क्लब पर मोटा जुर्माना लगाया है साथ ही सड़क पर फेंके गए कचरे को एक दिन में साफ करने की सख्त हिदायत दी है।
नोएडा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे अनेक प्रयास
देश भर में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा अनेक प्रयास किया जा रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण गंदगी फैलाने वाले तथा पानी को दूषित करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। नोएडा प्राधिकरण ने पहले ही चेतावनी दी थी कि जुलाई माह में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया जाएगा और नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी के चलते नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने नोएडा के सेक्टर-96 में स्थित यूनीटेक गोल्फ एंड कंट्री क्लब का निरीक्षण किया। जहां उन्हें ढेर सारी खामियां मिली।
निरीक्षण के दौरान सामने आई सच्चाई
नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक एसपी सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, परियोजना अभियंता गौरव बंसल और मैसर्स गाइड फॉर्चून समिति के सदस्य एवं मैसेर्स एजी एनवायरों के सदस्यों के साथ यूनीटेक गोल्फ एंड कंट्री क्लब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बल्क वेस्ट जनरेटर्स को नियमों के तहत नहीं किया जा रहा था पुरानी वेस्ट को नियमित रूप से परिसर के अंदर ही फेंका जा रहा था। कुछ कर्मचारी बल्क वेस्ट को सड़कों पर फेंक रहे थे। इसके साथ ही भंडारण के कारण भूजल के दूषित होने की अत्यधिक संभावना थी।
10 लाख रुपए का लगाया जुर्माना
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने यूनिटेक गल्फ एंड कंट्री क्लब के संचालकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर कड़ा एक्शन लेते हुए 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही सडक़ पर फेके गए कचरे को साफ करने के लिए एक दिन का समय दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर नियमों का पालन सख्ती से नहीं किया गया तो आगे बड़ी कार्रवाई की जाएगी।