कड़ी सुरक्षा के बीच आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, जारी हुआ पूरा कार्यक्रम
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:52 AM
Noida News : लोकसभा चुनावों 2024 की तारीखों के एलान के बाद से ही पूरे नोएडा में चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वहीं लोकसभा के चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन बृहस्पतिवार (28 मार्च) से शुरू होकर चार अप्रैल तक चलने वाला है। जानकारी के अनुसार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन किया जाएगा। नामांकन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र हेतुु नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च 2024 से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिए 28 मार्च 2024 को निर्वाचन की अधिसूचना के साथ ही नामाकंन प्रकिया शुरू हो जाएगी। आयोग द्वारा दूसरे चरण के लिए नाम निर्देशन के लिए आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2024 है। वह नाम निर्देशनों की समीक्षा के लिए 5 अप्रैल तक का समय है।इसके अलावा अगर कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहता है तो उसकी आखिरी तारीख 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल होगा और 4 जून 2024 को मतगणना खत्म होगी।वहीं 6 जून 2024 से पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेंगी।
इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु नामांकन प्रक्रिया जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष संख्या 105 कलेक्ट्रेट सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक पूरी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी की पार्किंग के लिए एलजी चौक एवं दुर्गा टॉकीज चौराहा सूरजपुर निर्धारित किया गया है। प्रत्याशियों को नामाकंन के दौरान पार्किंग स्थल तीन वाहन लाने की अनुमति होगी। सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय पर बैरिकेडिंग की जाएगी, वहां से प्रत्याशी और प्रस्तावकों को नामांकन के लिए पैदल आना होगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन कक्ष में उम्मीदवार सहित पांच लोग को अंदर जाने की अनुमति होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को जमानत राशि के रूप में 25 हजार रूपये और एससी, एसटी वर्ग के प्रत्याशी को जमानत राशि के रूप में साढ़े 12 रूपये की धनराशि जमा करनी होगी।
ऑनलाइन मोड में भी होगे नामांकन
साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए प्रत्याशी ऑनलाइन भी नामांकन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने लोकसभा 2024 चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन के लिए एक लिंक जारी किया गया है, जहां से प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं।