कुख्यात माफिया रवि काना का पूरा गिरोह आया सामने, पत्रकार भी शामिल
भारत
चेतना मंच
07 Jul 2025 01:31 PM
Noida News : नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्क्रैप माफिया रवि काना (Ravi Kana) का नाम एक चर्चित नाम है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने रवि काना को जेल में भेज रखा है। इस दौरान रवि काना के पूरे गिरोह के नाम एक साथ सामने आए हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा से लेकर दिल्ली NCR तथा उत्तराखंड में स्क्रैप का अवैध कारोबार चलाने वाले रवि काना के गिरोह में दो दर्जन सदस्य शामिल हैं। नोएडा कमिश्नरी पुलिस का दावा है कि रवि काना के गिरोह में दो चर्चित पत्रकार तथा एक बिल्डर भी शामिल है।
नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के 23 सदस्य हैं रवि काना के गिरोह में
नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने हाल ही में रवि काना के गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही शुरू की है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस के अंतर्गत आने वाले ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाने में रवि काना के गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। गैंगस्टर एक्ट में FIR दर्ज करने के बाद नोएडा कमिश्नरी पुलिस रवि काना तथा उसके साथियों की प्रोपर्टी जब्त करने का अभियान शुरू करेगी। नोएडा कमिश्नरी पुलिस का दावा है कि रवि काना तथा उसके गिरोह के सदस्य कुख्यात स्क्रैप माफिया का पूरा गिरोह संचालित कर रहे थे। रवि काना के गिरोह में नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में सक्रिय रहे दो पत्रकार भी शामिल हैं। रवि काना के गिरोह में सक्रिय रहने वाले सदस्यों की संख्या 23 से अधिक है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने रवि काना के गिरोह के सभी 23 सदस्यों के नाम गैंगस्टर एक्ट की FIR में दर्ज किए हैं।
रवि काना के गिरोह में यें नाम हैं शामिल
नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने रवि काना को कुख्यात स्क्रैप माफिया गिरोह के मुखिया के तौर पर नामजद किया है। रवि काना का पूरा नाम रवि नागर उर्फ रवि काना है। वह मूल रूप से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादूपुर गांव का रहने वाला है। रवि काना के गिरोह में बिल्डर देव शर्मा, नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में पत्रकार के तौर पर सक्रिय रहे पंकज पाराशर तथा महकार सिंह भाटी भी शामिल हैं। इनके अलावा रवि काना के गिरोह में सूरज, राजेन्द्र, फिरोज खान, अवधेश सिसोदिया, हरवीर सिंह, विवेक कुमार, सुश्री बबीता, विकास नागर, अनिल उर्फ मिंटू नागर, शमशीर हसन, सुश्री पूनम, अवध उर्फ बिहारी, राजकुमार नागर, आजाद नागर, तरूण छोकर, काजल झा, मधु नागर, महकी तथा विकास कुमार शामिल हैं। इन सभी को नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की FIR में नामजद कर दिया है। यह पहला मौका है जब रवि काना के पूरे गिरोह के विरूद्ध एक साथ एक ही FIR दर्ज की गई है। रवि काना के गिरोह में शामिल सदस्यों के विरूद्ध अलग-अलग थानों में दर्जनों मामले अलग-अलग दर्ज हैं। नोएडा कमिश्नरी पुलिस के अधिकारी जल्दी ही रवि काना के गिरोह के सदस्यों की प्रोपर्टी को जब्त करने का अभियाान शुरू कर सकती है।
क्या होता है गैंगस्टर एक्ट जो रवि काना के गिरोह पर लगा है
गैंगस्टर एक्ट एक सख्त कानून है। इस कानून का मकसद संगठित अपराध तथा असामाजिक कामों में सक्रिय गिरोह को नियंत्रित करना है। यह कानून गैंगस्टर एक्ट-1986 के तहत काम करता है। गैंगस्टर एक्ट के तहत दोषी पाए जाने पर अपराधी को कम से कम दो साल तथा अधिक से अधिक 10 साल तक की सजा मिलती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) में वांछित अपराधियों की चल तथा अचल प्रॉपर्टी को जब्त करने का प्रावधान भी किया हुआ है। रवि काना गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही को नोएडा कमिश्नरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही माना रहा है। Noida News