
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में 184 आंगनबाड़ी केंद्र नॉन कोलोकेटेड है, इन पर अब बच्चों को हॉटकुक्ड फूड योजना के अंतर्गत एमडीएम मीनू के अनुसार प्रतिदिन 70 ग्राम भोजन पका कर खिलाया जायेगा, जिसके लिए आवश्यक धनराशि तथा राशन आपूर्ति हो चुकी है।
इस अवसर पर जिला अधिकारी द्वारा एनटीपीसी दादरी, आईसीडीएस और सलाम नमस्ते कम्युनिटी रेडियो द्वारा समर्थित न्यूट्री इंडिया अभियान की शुरुआत भी की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी और सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो स्टेशन प्रमुख वर्षा छाबरिया द्वारा जिलाधिकारी को पोषक संवाद ई-पत्रिका का एक मोमेंटो प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, क्षेत्रीय मुख्य सेविका एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।