
Noida News (चेतना मंच): पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने व शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए साईबर व आईटी सेल के प्रभारियों की एक बैठक ली। बैठक में उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए साइबर अपराध व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
सेक्टर 108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। दर्ज मुकदमों की विवेचना के दौरान साक्ष्य एकत्रित कर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। पुलिस कमिश्नर ने तीनों जोन के साइबर, आईटी सेल के प्रभारी व विवेचकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Read More - Noida News : सुंदरता बढ़ाने के चक्कर में कहीं आपके साथ भी न हो जाए ये काम, पुलिस ने किया है बड़ा खुलासागोष्ठी में साइबर सेल मुख्यालय के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह, साइबर सेल नोएडा जोन प्रभारी उप निरीक्षक सनत, साइबर सेल सेंट्रल नोएडा जोन प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह, साइबर सेल ग्रेटर नोएडा जोन प्रभारी उप निरीक्षक आशीष यादव, आईटी सेल नोएडा जोन प्रभारी निरीक्षक संजीव, आईटी सेल सेंट्रल जोन प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, आईटी सेल ग्रेटर नोएडा जौन प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह आदि मौजूद थे।
आपको बता दें कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा में साइबर अपराधी लोगों को आर्थिक क्षति पहुंचा रहे हैं। आए दिन विभिन्न थानों में साइबर अपराधियों के खिलाफ मामले दर्ज हो रहे हैं। साइबर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए जनपद गौतमबुद्धनगर की साइबर सेल व आईटी सेल कार्य कर रही है। इसके बावजूद भी बढ़ते अपराध पुलिस व आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। Noida News