Noida News: नोएडा में अब डराने लगी बहुमंजिला इमारतें ,लिफ्ट में जाने पर होती है घबराहट
Noida News
भारत
चेतना मंच
04 Aug 2023 05:24 PM
Noida News: नोएडा में एक बहुमंजिला सोसाईटी में लिफ्ट गिरने के बाद महिला की मौत की घटना से शहर भर में लोग बहु मंजिला इमारत में लिफ्ट का इस्तेमाल करने को लेकर घबराए हुए हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें लिफ्ट में लोग कई घंटे तक फंसे रहे गनीमत यह थी कि इन घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन अब इस मौत के बाद लोगों में लिफ्ट के नाम से ही दहशत व्याप्त हो गई है । सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से महिला की मौत के बाद शहर के निवासियों में गुस्से का माहौल है।
लिफ्ट के नाम से ही दहशत
कई बार निवासी लिफ्ट एक्ट को लागू करने की मांग कर चुके हैं बहुमंजिला इमारत में रहने वाली शहर की एक तिहाई से ज्यादा आबादी अब अपनी सोसाइटी में लगी ही लिफ्ट से ही डरने लगी है। सोसाइटी में लगी लिफ्ट कब खराब हो जाए ,कब इसमें कोई फंस जाए कहना मुश्किल है । बृहस्पतिवार को पारस तियारा में हुई घटना के बाद लिफ्ट की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है ।
जिले भर में 1000 से ज्यादा बहुमंजिला इमारतें और इनमें 26000 से ज्यादा लिफ्ट है
अगर घटनाओं पर गौर किया जाए तो हर महीने कम से कम 50-60 छोटी बड़ी शिकायते लिफ्ट में फंसने को लेकर आ ही जाती हैं । जबकि इन बड़ी-बड़ी बहु मंजिला सोसाइटी में बिल्डर मेंटेनेंस चार्ज के नाम पर मोटी रकम भी लेते हैं लेकिन फिर भी लिफ्ट की मेंटेनेंस का काम ठीक ढंग से नहीं कराया जाता । कोई भी समझ सकता है कि किसी भीबहुमंजिला इमारत में लिफ्ट उस बिल्डिंग की लाइफ लाइन होती है। जहां लिफ्ट का इस्तेमाल अनिवार्य होता है और इसके लिए हर सोसाइटी में मेंटेनेंस चार्ज भी लिया जाता है । शुल्क देने के बाद भी अगर निवासियों की जान इस तरह खतरे में पढ़ती रहेगी तो इसका जिम्मेदार कौन है।
मेंटेनेंस की कमी है हादसों का बड़ा कारण
Noida News Update
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रोज किसी ने किसी समिति में लोग रोजाना लिफ्ट में फंस रहे हैं, लिफ्ट गिरने से लेकर आग लगने तक की घटनाएं हो रही है। यहाँ रहने वाले लोगों का आरोप है कि बिल्डरों ने पैसा तो कमाया लेकिन सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा, ना तो अच्छी क्वालिटी की लिफ्ट लगाई गई है और ना ही मानको के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस कारण लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी सोसाइटी में रहने वाले लोग सुरक्षित नहीं हैं। निवासी कई बार इसकी शिकायत प्राधिकरण और डीएम से भी कर चुके हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई । अगर जिले की बात की जाए तो जिले भर में 1000 से ज्यादा बहुमंजिला इमारतें और अपार्टमेंट हैं इनमें 26000 से ज्यादा लिफ्ट है और इन लिफ्ट में लगातार किसी ने किसी लिफ्ट की खराब रहने की शिकायत आती ही रहती है । सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि बिल्डर सिर्फ पैसे बचाने के चक्कर में आधुनिक डिवाइस लिफ्ट में नहीं लागते ,मार्केट में कई तरह के आधुनिक डिवाइस है जिन्हे लगाने से बिजली जाने पर भी लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर नहीं जाएगी और उस फ्लोर पर रुक जाएगी जहां लाइट गई होगी ।
बिल्डर को नहीं है सुरक्षा से मतलब
लेकिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट के रख रखाव और आधुनिकरण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । लोगों का कहना है कि बिल्डर मेंटेनेंस के नाम पर प्रति महीने 2 से 5000 रूपये तक लेते हैं लेकिन फिर भी बहुमंजिला इमारतों में लगी लिफ्ट को समय पर मेंटेन नहीं कराते । आरोप है कि मेंटेनेंस के पैसे लेकर बिल्डर इसे दूसरे प्रोजेक्ट में लगा रहे हैं । इसके साथ ही सोसाइटी में पुराने मॉडल की ही लिफ्ट लगाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। जिससे पिछले कुछ सालों में लिफ्ट खराब होने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। अधिकतर लिफ्ट में ऑटोमेटिक रेस्क्यू सिस्टम भी नहीं है।
ये भी पढ़े