Noida News : अब जेंडर बजट का प्रावधान किया जाएगा: रितु माहेश्वरी
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:57 PM
नोएडा । नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा है कि नोएडा प्राधिकरण अब अपने बजट में जेंडर बजट का भी प्रावधान रखेगा। इसके तहत महिलाओं, विकलांगों तथा ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के उत्थान, मनोरंजन के लिए इस बजट में से खर्च किया जाएगा। वे इंदिरा गांधी कला केंद्र में मिशन शक्ति अभियान के 1 वर्ष पूरा होने के बाद महिलाओं के सम्मानित करने के पूर्व आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि संबोधित कर रही थी। इसके पूर्व उन्होंने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य तथा सेवाओं के लिए एसीईओ ने 44 महिलाओं को नियुक्ति पत्र तथा प्रशस्ति पत्र देकर उनको सम्मानित किया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में नोएडा प्राधिकरण की बुक कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्रा व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नेहा शर्मा ने महिलाओं को सम्मानित किया।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी करने वाली 26 महिला सुरक्षाकर्मी,जन स्वास्थ विभाग में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्य निरीक्षक तथा 3 महिला सुपरवाइजर को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। वहीं 22 सितंबर को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाली नोएडा प्राधिकरण 14 महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नेहा शर्मा ,ओएसडी डॉ अविनाश त्रिपाठी, ज्योत्सना यादव, स्वास्थ्य विभाग के उप महाप्रबंधक एस सी मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल समेत कई अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।