Noida news (चेतना मंच)। नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (एनईए) के चुनाव के बाद अब फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजीडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के चुनाव को लेकर माहौल गर्म होता जा रहा है। 19 नवंबर को फोनरवा के चुनाव होने हैं।
आपत्ति करवा सकते हैं दर्ज
चुनाव अधिकारी कर्नल शशि वैद्य तथा लोकेश सिन्हा ने बताया कि फोनरवा द्वारा अनुमोदित 256 सदस्यों की मतदाता सूची कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी गयी है। जिस किसी को भी आपत्ति दर्ज करानी है तो वे लिखित में हस्ताक्षयुक्त आपत्तियां फोनरवा कार्यालय के बाहर रखे बॉक्स में 5 नवंबर को प्रात: 11 बजे तक डाल दें।
व्हाटसएप पर भेजी गई आपत्तियां मान्य नहीं
व्हाटसएप पर भेजी गई आपत्तियां मान्य नहीं होंगी। चुनाव के लिए फिलहाल दो पैनल आमने-सामने हैं। दोनों पैनलों में अध्यक्ष तथा महासचिव के अलावा अन्य पदों पर उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी। एक पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी योगेन्द्र शर्मा तथा महासचिव के प्रत्याशी के.के. जैन घोषित किए गए हैं। वहीं दूसरे पैनल में राजीव गर्ग को अध्यक्ष तथा सुखदेव शर्मा का महासचिव पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
Noida news in hindi
बंद किए जाएं छोटे बच्चों के स्कूल : यतेन्द्र कसाना
नोएडा में ऑल नोएडा स्कूल पैरेंटस एसोसिएशन ने (एएनएसपीए) ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बढ़ते प्रदूषण तथा स्मॉग के मद्देनजर छोटे बच्चों के स्कूल बंद किए जाएं। एएनएसपीए के अध्यक्ष यतेन्द्र कसाना ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नोएडा का वायु गुणवत्ता स्तर (एक्यूआई) तकरीबन 500 तक पहुंच गया है। ऐसे में छोटे बच्चों को सुबह स्कूल आने से काफी दिक्कत होती है। इसलिए फिलहाल छोटे बच्चों को स्कूल बंद कर दिये जाएं। उन्होंने तर्क दिया कि गाजियाबाद के जिला प्रशासन ने बढ़ते स्मॉग के मददेनजर दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिये हैं। यतेन्द्र कसाना ने जिलाधिकारी मनीष वर्मा को टवीट करके उक्त जानकारी दी है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।