
Noida News : (चेतना मंच)। नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने ग्राम रोहिल्लापुर सेक्टर 132 स्थित आनंद ब्लिस में RRR अभियान में अपना योगदान दिया। यह अभियान नोएडा प्राधिकरण द्वारा शहर में चलाया जा रहा है, जो आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरी जि़न्दगी, मेरा स्वच्छ शहर’ अभियान का एक हिस्सा है।
नोवरा के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि यह एक बेहद पवित्र अभियान है। पर्यावरण के संवर्धन हेतु जो भी अभियान प्राधिकरण चलाएगा संस्था द्वारा उसका सहयोग किया जायेगा। नोवरा के माध्यम से सभी ग्रामीणों को जागरूक भी किया जाएगा कि वह इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। शहर को नंबर एक बनाने में अपना योगदान दें।
आनंद ब्लिस के संस्थापक विपिन तोमर ने कहा की ग्रामीणों के लिए ही नहीं शहरी जनता को भी जगाने की कोशिश की जायेगी। नोएडा को अपना शहर मानकर इसे सबसे स्वच्छ बनाने हेतु और ज़रूरतमंदों से अपने कपडे , किताबें आदि साझा करने से बड़ा परोपकार कोई नहीं होता।
इस दौरान नोएडा प्राधिकरण से अवनीश कुमार चौहान, नोवरा के उपाध्यक्ष अजय चौहान, महासचिव पुनीत राणा, रोहिल्लापुर गाँव से जगदीश सिंह तोमर, जगत सिंह तोमर, सोनू यादव, हरिंदर यादव, नोवरा के युवा सदस्य आश्विन, आरुष समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।