Noida News : नोवरा टीम ने किया प्राथमिक विद्यालय का दौरा
Noida News : Nowra team visited the primary school
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:57 AM
Noida News : नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने रोहिलपुर सेक्टर-132 स्थित प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया और विद्यालय की समस्याओं को जाना। इस दौरान पता चला की विद्यालय में कम से कम दो कमरों की आवश्यकता है। इसके अलावा कमरे नीचे पडऩे से बारिश के दौरान पानी भर जाता है जिसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है। इसके अलावा विद्यालय के कमरों में कई जगह या तो शीशे टूटे हैं या फिर खिड़की बंद नहीं होती जिससे सर्दियों में बच्चों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
Noida News :
संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर ने बताया कि बच्चों के शौचालय को भी ठीक करवाने की आवश्यकता है जो सही से काम नहीं कर रहे हैं या एक या अधिक सीट टूटी हुई हैं। विद्यालय में बच्चों के खेलने के झूले भी टूटे हुए हैं, जिनकी शिकायत कई बार प्राधिकरण से की जा चुकी है। संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि इन सब कमियों के बावजूद विद्यालय में शिक्षिकाएं मन लगाकर पढाई करवा रही हैं।
रंजन तोमर ने कहा कि इन समस्याओं को सम्बंधित अधिकारीयों तक पहले भी पहुँचाया गया है लेकिन पूर्ण समाधान एक बार भी नहीं मिला। इस दौरान संस्था के महासचिव पुनीत राणा और नितीश चौहान उपस्थित थे।