
Noida News : एक पति-पत्नी ने नामी अस्पताल की एक नर्स को अपने जाल में फंसाया, कपड़े उतरवाए और नहाते समय तस्वीरें खींच लीं। फिर उसकी इन्हीं अश्लील तस्वीरों के सहारे उन पति-पत्नी ने नर्स को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने उक्त नर्स की तस्वीरें वायरल करके उसे बदनाम करना भी शुरू कर दिया। इस संबंध में पीड़िता ने नोएडा के थाना सेक्टर-24 में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में अंकिता (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह नोएडा के एक नामी अस्पताल में नर्स का काम करती है। रिश्ते में उसकी बहन का देवर लगने वाले एक व्यक्ति सौरभ गुप्ता ने अपनी पत्नी शैफाली गुप्ता के साथ मिलकर बड़े ही सुनियोजित तरीके से उसपर डोरे डाले और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
Noida News : अंकिता के अनुसार सौरभ CISF में काम करता है और पहले उसकी पोस्टिंग मुंबई में थी। दिल्ली में पोस्टिंग के दौरान उसका लीवर खराब हो गया और उसकी पत्नी शैफाली ने उसे लीवर डोनेट किया। इस दौरान दोनों पति-पत्नी उसी अस्पताल में भर्ती रहे, जिसमें वह काम करती थी। उसने दोनों की बहुत देखभाल की।
इस दौरान दोनों पति-पत्नी ने अंकिता से नजदीकी बढ़ाते हुए उसे अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया। अस्पताल से छुट्टी के बाद उन्होंने अंकिता को अपने घर पर बुलाना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी सौरभ ने अंकिता को अपने प्रेमजाल में फंसाना शुरू किया। उसके इस काम में उसकी पत्नी शैफाली ने भी पूरा साथ दिया।
Noida News : अंकिता के अनुसार सौरभ उससे शादी करने की जिद्द पर अड़ गया। उसने कहा कि अगर अंकिता ने उससे शादी नहीं की, तो वह अपनी जान दे देगा। सौरभ की पत्नी भी इस काम के लिए अंकिता पर दबाव डालने लगी। इसके बाद अंकिता ने उन लोगों के साथ संबंध खत्म कर दिया।
बाद में सौरभ ने अंकिता को वीडियो कॉल करके दिखाया कि अगर अंकिता ने उन्हें माफ नहीं किया, तो वह चौथी मंजिल से कूदकर जान दे देगा। अंकिता का दिल पसीज गया और वह उनके घर चली गई। उसने कहा कि उसने दोनों को माफ कर दिया है।
Noida News : इसके बाद सौरभ ने नहाते समय अंकिता की तस्वीरें और वीडियो बना लीं। बाद में उसने इन तस्वीरों और वीडियो के सहारे अंकिता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कहा कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी, तो वह उसकी तस्वीर और वीडियो वायरल करके उसे बदनाम कर देगा।
समाज में बदनामी के डर से अंकिता ने सौरभ और शैफाली की बातें माननी शुरू कर दीं। इस बीच जब अंकिता ने सौरभ की पत्नी से फोन में उसकी अश्लील तस्वीरें होने और उसे डिलीट करवाने की बात कही, तो उसने अंकिता पर ही आरोप लगा दिया कि वह उसके पति पर बुरी नजर रखती है और उसपर गलत इल्जाम लगा रही है।
Noida News : अंकिता का आरोप है कि सौरभ ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सभी सगे-संबंधियों और दोस्तों के बीच वायरल भी कर दिया है। इसके बाद से अंकिता के घर वाले ही अंकिता से नजरें फेर चुके हैं। अंकिता को ही दोष देते हुए उनका कहना है कि इतना गलत काम करने के बाद अब उससे शादी कौन करेगा।
अंकिता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपी ने उससे 30 हजार रुपए ले रखे हैं और उसे वापस नहीं कर रहा है। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस में करके आरोपी सौरभ के फोन में मौजूद उसकी तस्वीरें और वीडियो को डिलीट करवाने तथा उसके पैसे वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।
Greater Noida : बड़े भाई ने घर में घुसकर छोटे भाई की बीवी और बेटी पर किया ईंट से हमला
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।