Noida News: अवैध बिजली की आपूर्ति पर अफसर ने साधी चुप्पी
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:46 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:46 AM
नोएडा। पश्चिमांचल विद्युत निगम के डिवीजन प्रथम में पढऩे वाले डूब क्षेत्र में अवैध बिजली के आपूर्ति का धंधा बंद नहीं हो पा रहा है। जब इस संबंध में अधिकारियों से बात की जाती है तो गोलमोल जवाब देते हैं। बताते चलें कि डिवीजन प्रथम में कई ऐसी कॉलोनी है। जहां वैध रूप से विद्युत का कनेक्शन निगम द्वारा नहीं दिया गया है लेकिन कुछ विद्युत माफिया लाखों रुपए महीने लेकर इन कालोनियों में अवैध रूप से बिजली की आपूर्ति करवा रहे हैं।
इन कालोनियों में शासन द्वारा विद्युत विद्युतीकरण का काम रोका गया है कई बार इसको लेकर कई संगठन के नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। इन कालोनियों में अवैध रूप से विद्युत आपूर्ति कौन करा रहा है। इस बात की जानकारी निगम में तैनात बड़े अधिकारियों को है लेकिन यहां पर वही कहावत चरितार्थ हो रही है कि आखिर बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे कई बार इसको लेकर जांच पड़ताल भी की गई लेकिन खानापूर्ति करके फाइल को बंद कर दिया गया। लाखों रुपए से अधिक की हर माह बिजली की चोरी इस डिवीजन में हो रही है। लेकिन जिले में तैनात अफसर इस मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। सरकार जहां निगम को कंगाली के से उबारने के अभियान में लगी है। वही निगम में तैनात कुछ आला अफसर अपनी जेब भरने के लिए इन अवैध कालोनियों में विद्युत की आपूर्ति ठेकेदारों से करवा कर मौज कर रहे हैं यदि इस मामले की जांच की जाए तो कई लोगों की गर्दन पर सकती है लेकिन यहां पर होता कुछ नहीं।