
Noida News (चेतना मंच)। मंगलवार की सुबह नोएडा शहर की सेक्टर 119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी की 17वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक महिला की मौत हो गई। नोएडा पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान चल रही थी, इस कारण उसने आत्महत्या की है। इस घटना से नोएडा की आम्रपाली सोसायटी में जहां हड़कंप मचा है, वहीं गम का माहौल है।
नोएडा के सेक्टर 119 स्थित अम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी में 17वीं मंजिल पर राजीव रंजन अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। मंगलवार की सुबह उनकी पत्नी रीना अचानक अपने घर की बालकोनी से नीचे कूद गई। सोसायटी के गार्ड ने इसकी सूचना राजीव रंजन को दी, जिसके बाद आनन-फानन में महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Greater Noida : आर्मी के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी और उसका इलाज चल रहा था। उसे अक्सर दौरे भी पडते थे। इसके अलावा परिवार के आर्थिक रूप से भी परेशान होने की बात प्रकाश में आई है। घटना के समय महिला का पति व अन्य परिजन घर पर मौजूद थे। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आपको बता दें कि शहर की हाईराइज इमारतें सुसाइड प्वाइंट बनती जा रही हैं। आए दिन इन ऊंची इमारतों से लोगों के कूदकर सुसाइड करने की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना सूरजपुर क्षेत्र में भी 4 दिन पूर्व एक 80 वर्षीय वृद्ध ने बीमारी के चलते 15वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी थी। Noida News