Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जा करने का धंधा इन दिनों काफी फल-फूल रहा है। इन कब्जा धारियों ने अब एनआरआई को भी अपना निशाना बनाया है। एनआरआई के प्लॉट को कब्जा धारियों ने किसी दूसरे को बेच दिया है। नतीजतन मसकट के ओमान एंबेसी से एनआरआई ने नोएडा पुलिस कमिश्नर को एक पत्र मेल किया है। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल नोएडा जोन के थाना सेक्टर-113 को FIR करने के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सीपी को ओमान से भेजा था मेल
नोएडा की पुलिस कमिश्नर को मोहम्मद शहजाद ने ओमान एंबेसी के द्वारा एक मेल किया था, जिसमें उन्होंने प्लॉट कब्जा करने की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल मामले पर संज्ञान लिया और जांच करने के आदेश अधिकारियों को दिए। सीपी के निर्देश पर तत्काल एफआईआर नोएडा के थाना सेक्टर-113 ने कर ली है। अब मामले की जांच के लिए पुलिस जिला प्रशासन को भी शामिल करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि जिला प्रशासन की बता पाएगा कि एनआरआई के प्लॉट कहां पर है।
नोएडा के सोरखा में NRI ने खरीदा था 500 गज का प्लॉट
भारत के रहने वाले मोहम्मद शहजाद खान कई साल पहले मसकट के ओमान में जा कर बस गए। वहां पर वह बड़े बिजनेसमैन हैं। अब वह एनआरआई बन चुके हैं। वर्ष 2013 के सितंबर माह में उन्होंने नोएडा के सोरखा गांव में 500 सौ गज का एक प्लॉट लाखों रुपयों में खरीदा था। प्लॉट की बाउंड्री बॉल कराने के बाद वह ओमान चले गए। बीच में कभी-कभी इंडिया आकर प्लॉट देखते रहे। उन्होंने यह प्लॉट दिल्ली के रहने वाले इरशाद से खरीदा था। वह अक्सर प्लॉट की जानकारी अपने रिश्तेदारों से लिया करते थे लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
जून में आने पर प्लॉट पर कब्जा होने की हुई जानकारी
मोहम्मद शहजाद ने नोएडा पुलिस कमिश्नर को भेजे अपने पत्र में बताया कि वह बीते जून माह में नोएडा आए थे। वहां पर वह अपने प्लॉट पर गए, तो वहां पता चला कि उनका प्लॉट किसी दूसरे को बेच दिया गया है। जब उन्होंने प्लॉट खरीदने वाले शख्स से बात की, तो उन्हें बताया गया कि उनको दूसरी जगह प्लॉट दे दिया जाएगा। ऐसे में वह शॉक रहे गए। उन्होंने बताया कि उनकी बिना परमीशन के उनका प्लॉट कैसे बेच दिया गया। इसके बाद वह मामले में नोएडा पुलिस के पास गए, जहां पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्हें अचानक व्यापारिक कारणों से ओमान जाना पड़ा।
क्या कहना है कि एसीपी ट्विंकल जैन?
एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि नोएडा के थाना सेक्टर-113 में एनआरआई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल के लिए लेखपाल को बुलाया गया है। जल्द ही प्लॉट के कागजों के अनुसार उसकी पैमाइस कराई जाएगी और एनआरआई के भी ऑनलाइन बयान दर्ज किए जाएंगे।