Noida News : नोएडा प्राधिकरण के स्थापना दिवस पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को किया सम्मानित
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 10:48 AM
Noida : नोएडा । नोएडा प्राधिकरण के47वे स्थापना दिवस के समापन पर दिवस पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्रा द्वारा सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रथम व द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये।
इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्रवीण मिश्रा ने कहा कि नोएडा के स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों की उन्होंने सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हार वाले खिलाड़ी को कभी भी हार मान कर चुप नहीं बैठना चाहिए उन्हें आगे प्रैक्टिस करना चाहिए, ताकि वे भी प्रथम स्थान प्राप्त कर सके।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय सफल खेल प्रतियोगिता अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर एनईए के महासचिव कपिल शर्मा ने कहा कि नोएडा के स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं से जहां प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारियों को खेल भावना के चलते खेलो में आगे बढऩे का मौका मिलता है। वहीं आपसी सद्भाव बढ़ाने का मौका मिलता है।
इस अवसर पर एन ईए अध्यक्ष चौधरी कुशलपाल सिंह ने कहा कि नोएडा स्थापना दिवस पर सभी को बधाई देते और तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण का धन्यवाद करते है।