Noida News: रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर , चार दिवसीय कार्यक्रमों का हुआ समापन
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:40 AM
Noida: नोएडा । अपनो बुंदेलखंड संस्था द्वारा रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर नोएडा में 16 जून से 19 जून तक आयोजित कार्यक्रम का समापन हो गया. 18 जून को बलिदान दिवस पर विशेष कार्यक्रम एमिटी विश्वविद्यालय सेक्टर-125 में आयोजित किया गया था जिसमे झांसी की रानी के वंशज, तात्या टोपे के वंशज, बांदा के नवाब के वंशज और नवाब भानपुर के वंशज समेत को अपनो बुंदेलखंड संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम बुंदेलखंड की उन प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अपनो बुंदेलखंड संस्था के संयोजक और प्रभारी महेश सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर बुंदेलखंड की प्रतिभाओं द्वारा अत्यंत देशप्रेम से ओतप्रोत लोकगीतों से भरा कार्यक्रम प्रस्तुत किया। त्यागराजन स्कूल ओफ म्यूजिक एंड डांस द्वारा रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान पर बहुत सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व केंद्रीय संस्कृति मंत्री स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम कि अध्यक्षता पूर्व रक्षा सचिव और राज्यसभा के पूर्व महासचिव डॉक्टर योगेंद्र नारायण ने की। इसके अलावा मदन चौहान पूर्व मंत्री भी उपस्थित हुए।
सेक्टर-12 स्थित ईशान म्यूजिक इंस्टिट्यूट में अपनो बुंदेलखंड के बैनर तले विकास की भूमिका तैयार करने के लिये मंथन बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बुंदेलखंड के यशस्वी कवि स्व संतोष दीक्षित के काव्य संकलन 'संतोष काव्य निधिÓ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया. कार्यक्रम के सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य बुंदेलखंड के प्रतिष्ठित नागरिकों में राजेंद्र कुमार पुरवार, विनय खरे, केके दीक्षित, धर्मपाल यादव, रशीद अहमद, परवेज अहमद, राजन धमेरिया, अखिल शर्मा, आर एन श्रीवास्तव, मुकुल वाजपेयी, लीक़ा सक्सेना, श्रीमती त्यागराजन, इंदिरा चौधरी, विभा बंसल, सुनील मनीषा की भी अहम भूमिका रही।