Noida News : तीसरे दिन भी प्रतिष्ठान बंद कर व्यापारियों का जारी रहा आंदोलन
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:46 PM
Noida : नोएडा । सेक्टर-9 में नोएडा प्राधिकरण की सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ आज तीसरे दिन भी व्यापारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। व्यापारियों का कहना है कि इस मुद्दे का स्थाई समाधान ना होने तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
उधर सभी व्यापारी एकजुट होकर आज दोपहर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी से वार्ता करने पहुंचे। खबर लिखे जाने तक वार्ता चल रही थी।
जनता शेड एंटरप्रेन्योर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रवीश दीक्षित, महासचिव सत्यनारायण गोयल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एनसीआर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से प्राधिकरण से इस समस्या के समाधान की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन समाधान की बजाय नोएडा प्राधिकरण उल्टे व्यापारियों को नोटिस देकर सीलिंग की कार्रवाई करने पर तुला हुआ है। इसके खिलाफ सभी व्यापारी लामबंद है तथा इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आज भी सीईओ से वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला तो व्यापारी बेमियादी आंदोलन जारी रखेंगे।
आज सुबह से ही सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके आंदोलन पर बैठे हैं।
इस मौके पर डीपी गोयल,एनइए के अध्यक्ष विपिन मल्हन, महाचिव वी.के. सेठ, राकेश कात्याल, अमित अग्रवाल, राकेश कोहली, राजीव गोयल, मुन्ना गर्ग, जयप्रकाश गर्ग, राधाकृष्ण गर्ग, शकील अहमद, सीपी गौड़ समेत कई व्यापारी मौजूद थे