Noida News: चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, सवा साल से चोरी के मामले में था फरार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 12:29 PM
Noida News: चेतना मंच, थाना बीटा-2 पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पिछले सवा साल से चोरी के मामले में फरार चल रहा था आरोपी के एक साथी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
Noida News: पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार किया
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी के मामले में फरार चल रहे अकील पुत्र जमीर निवासी नई आबादी थाना दादरी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी बिजली मैकेनिक की आड़ में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
Noida News: आरोपियों के खिलाफ सामान चोरी करने का मुकदमा भी दर्ज
उन्होंने बताया कि करीब सवा साल पूर्व अकील ने अपने साथी जाकिर के साथ मिलकर स्वर्ण नगरी के एक मकान में टाइल लगाने व बिजली फिटिंग का काम किया था। इस दौरान उसने यहां से वेल्डिंग मशीन,ग्लेंडर मशीन बिजली तार के 3 बंडल व अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में मकान मालिक ने 22 मार्च 2022 को दोनों आरोपियों के खिलाफ सामान चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के 3 माह बाद पुलिस ने जाकिर को गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया था। इस मामले में अकील तभी से फरार चल रहा था।
Noida News : सुंदरता बढ़ाने के चक्कर में कहीं आपके साथ भी न हो जाए ये काम, पुलिस ने किया है बड़ा खुलासा