Noida News : एक हाथ से क्रिकेट में मचाया धमाल: नागर
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:21 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:21 PM
नोएडा । सेक्टर-34 में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा पुरस्कृत एक हाथ से क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी विश्ववर्धन भाटी को आज आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) नवाब सिंह नागर ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री भाटी ने एक मिसाल कायम की है। 12 साल के उम्र में करंट लगने के वजह से अपना एक हाथ खो देने के बावजूद क्रिकेट में रन भी बनाए है ,विकेट भी लिए हैं और कैच भी पकड़े है,इस मुकाम तक पहुंचने में उनके पिता दिनेश भाटी जो बैंक में मैनेजर के पद पर हैं। बहुत बड़ा योगदान रहा है।
श्री नागर ने विश्ववर्धन के भविष्य में और ऊंचाई पर पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री एस.पी.चमोली, पुखराज वैष्णव, नीरज चौधरी, इंद्रराज खटाना एवं आरडब्लूए के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।