Noida News : आईपीएल व क्रेक जैक पर चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:33 PM
नोएडा । थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक ऐसे गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो ऑनलाइन आईपीएल और क्रेक जैक का सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने मौके से एक बाइक ,4 लाख 50 हजार रुपए, मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के बैंक खातों से प्रत्येक महीने 70 से 80 लाख की बैंक ट्रांजैक्शन होती थी। और पकड़े गए अभियुक्तों ने लगभग 20 एटीएम कार्ड बनवा रखे थे।
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-58 के थाना प्रभारी विनोद कुमार और एसीपी रजनीश वर्मा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 3 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सेक्टर 62 गोल चक्कर के पास से बाइक सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया। तो वह बाइक लेकर भागने लगे पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। तीनों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह आईपीएल क्रिकेट मैच और क्रेक्जैक के नाम से सट्टा चलाते हैं। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम शिवकुमार ,पंकज गिरी और शिवम बताएं ,जबकि इनका एक साथी अभी भी फरार है। उसका नाम सलमान बताया। पुलिस ने इनके पास से 4 लाख50 हजार रुपए एवं पुलिस द्वारा उनके बैंक खाते खंगाले गए तो उनमें प्रत्येक महीना 70 से 80 लाख का ट्रांजैक्शन होता था। साथ ही पकड़े गए अभियुक्तों ने 20 एटीएम कार्ड भी बनवा रखे थे। जिनके द्वारा पैसे निकालने का कार्य होता था। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है।