
Noida News : नोएडा में ऑनलाइन गेमिंग का शौक रखने वालों के लिए यह बेहद जरुरी खबर है। खबर यह है कि एक अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग करना महंगा हो गया है। नोएडा के जिन होटलों में ऑनलाइन गेमिंग खिलाया जाता है, उसे लेकर भी नोटिफिकेशन जारी कर दिय गया है। आनलाइन गेमिंग पर सरकार ने 28 प्रतिशत जीएसटी टैक्स लगा दिया है।
वाणिज्य कर विभाग (जीएसटी) के अपर आयुक्त प्रवर्तन डॉ. राजाराम गुप्ता ने बताया कि नोएडा के जिन होटलों में कसीनो और ऑनलाइन गेमिंग खिलाया जाता है, वहां के लिए जीएसटी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 1 अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी दर लागू की गई हैं। गेमिंग पर लगाए दांव के पूरे अंकित मूल्य पर यह कर लगाया जाएगा। इसे लागू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
आपको बता दें कि जीएसटी परिषद की पिछली बैठक में इसको लेकर फैसला लिया गया था। जीएसटी परिषद की सात अक्टूबर को होने वाली बैठक में कुछ और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की संभावना है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन गेमिंग और कसीनो वाले क्लब वाले होटल की संख्या 50 से ज्यादा है। पहली अक्टूबर से हो रहे इस बदलाव को लेकर सबको सूचित कर दिया गया है।
सब जानते हैं कि ऑनलाइन गेमिंग की जहां भी सुविधा है, वहां ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम भी चोरी-छिपे होता रहा है। पिछले साल पुलिस ने सेक्टर 135 के एक फार्म हाउस में छापा मारकर अवैध कसीनो सहित कई लोगों को पकड़ा था। ऑनलाइन कसीनो में रुपये का ट्रांजेक्शन सीधे खेलने वाले खातों में होता था।