Noida News : सिविल इंजिनियरिंग समाज से जुडऩे का अवसर : डा. परिड़ा
Two-day Fourth International Conference on "Modern Progress and Trends in Civil Engineering" TRACE 2022.
भारत
चेतना मंच
18 Oct 2022 10:23 PM
Noida News : नोएडा । एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सिविल इंजिनियरिंग विभाग द्वारा '' सिविल इंजिनियरिंग मे आधुनिक प्रगति और प्रवृत्ति " पर दो दिवसीय चतुर्थ अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन ''टीआरएसीई 2022 " का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश विदेश से विशेषज्ञ, शोधार्थी, उद्यमी आदि अपने विचार रखेगें।
सीएसआईआर के केद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा मनोरंजन परिड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन छात्रों को बेहतरीन जानकारी प्रदान करेगा और उद्योग अकादमिक का एक साझा मंच बनेगा। छात्रों को जानना चाहिए कि सिविल इजिनियरिंग के क्षेत्र में आधुनिक परिवर्तन का हिस्सा बनने के लिए उन्हे क्या और कैसे करना है। उन्होनें कहा कि केद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, सड़को तथा हवाई पटिटयों के अभिकल्प, निर्माण, रख रखाव, शहरों की यातायात व परिवहन परियोजना, मार्जिंनल सामग्री में सुधार, सड़क निर्माण में अपशिष्ट की उपयोग, प्रदूषण और सुरक्षा पर अनुसंधान आदि कार्य करता है और विभिन्न संगठनों को तकनीकी एवं परामर्श सेवाएं प्रदान भी करता है। डा परिड़ा ने छात्रों से कहा कि सिविल इंजिनियरिंग, समाज से जुडऩे का एक अवसर प्रदान करता है। केद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, परिवहन सिविल ंइजिनियरिंग के अंर्तगत सड़को की सुरक्षा सहित पर्यावरण पर प्रभाव जैसे ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण का कम करने का प्रयास करता है। आज बुद्धिमान परिवहन प्रणाली की बात हो रही है जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी, एआई, डाटा साइंस, 3 डी प्रिटिंग तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है। सिविल इंजिनियरिंग के क्षेत्र मे ंआने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए बहु संस्थानों के सहयोग की आवश्यकता होगी।
कंस्ट्रक्शन स्कील डेवपलमेंट कांउसिल ऑफ इंडिया की सीईओ नरेन्द्र देशपांडे ,पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के एडिशनल डायरेक्टर डा सुधीर चिंतालपति, नेपाल के काठमांडू स्थित इंस्टीटयूट ऑफ इंजिनियरिंग के डा भोला एनएस घिमिरे ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिविल इंजिनियरिंग किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एमिटी इस प्रकार के सम्मेलनों द्वारा छात्रों को नवीनतम प्रगति और प्रवृत्तियों की जानकारी प्रदान करती है जिससे उन्हे उद्योगों की अपेक्षाओ ंके अनुरूप तैयार किया जा सके। इस अवसर पर सम्मेलन पर अतिथियों द्वारा सम्मेलन पर आधारित सार पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।