Noida News : नोएडा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना के दिशा-निर्देशन में तथा निमिषा गुप्ता, सिविल जज जू0डि0, बाह्य न्यायालय, जेवर की अध्यक्षता में कल तहसील परिसर, जेवर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं जैसे स्थाई लोक अदालत, नि:शुल्क कानूनी सहायात, मध्यस्थता के द्वारा आपसी विवाद का निस्तारण कराना, लोक अदालत आदि योजनाओं के बाबत विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
शिविर में सुश्री निमिषा गुप्ता, सिविल जज जू0डि0, बाह्य न्यायालय, जेवर, वेदप्रकाश पांडेय तहसीलदार जेवर व तहसील स्टाफ एवं वादकारीगण उपस्थित रहे।