Noida News : मोटिवेशनल टॉक सीरीज का आयोजन कर युवा पीढ़ी का बढ़ाया हौंसला
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:02 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:02 AM
Noida : नोएडा । सेक्टर-62 स्थित एवियर एजुकेशनल हब संस्थान में युवा क्रांति सेना के सहयोग से बच्चों के लिए मोटिवेशनल टॉक सीरीज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद एडीसीपी रणविजय सिंह, मीडिया इंडस्ट्री में चर्चित पंकज कुमार, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रूद्र विक्रम सिंह, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, युवा उद्यमी के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अभिनव सिंह चौहान, उद्यमी संजय राणा, युवा क्रांति सेना के संरक्षक लीगल एडवाइजर अधिवक्ता रणपाल अवाना रहे जिन्होंने अपने सफल जीवन के कुछ पल बच्चों के साथ सांझा किए।
इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर कनिका सिंह और जनरल एसके शुक्ला ने कॉलेज के पूर्व में छात्र रहे युवा क्रांति सेना के संस्थापक अविनाश सिंह, रोहित यादव, सतीश गुप्ता, संदीप अवाना को सम्मानित किया।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा की हमारे देश के कई हजार लोगो ने लालटेन में पढ़कर देश में नाम किया जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर पवन कुमार त्रिपाठी, कन्हैया कुमार, अर्जुन प्रजापति, अमर भारद्वाज, अर्जुन गौतम, विनीत शर्मा, बाबू प्रधान, आदि मौजूद थे।