Noida News: बच्चे को खोजने पर चौकी इंचार्ज सम्मानित
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:58 PM
Noida: नोएडा । लक्ष्मी नारायण मंदिर (सेक्टर-56) से लापता हुए बच्चे को चौकी इंचार्ज कृष्ण वीर सिंह व उनकी टीम के द्वारा खोजकर सुरक्षित अपने पास रखने तथा अभिभावका को सौंप देने पर साडा परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए साडा परिवार की ओर से चौकी इंचार्ज कृष्ण वीर सिंह व उनकी पूरी टीम को लक्ष्मी नारायण मंदिर में सम्मानित किया गया। मंच का संचालन जगमोहन सेठ के द्वारा किया गया।
आरडब्लूए सेक्टर-56 अध्यक्ष संजीव पुरी ने ऐसे सराहनीय कार्य करने के लिए कृष्ण वीर व उनकी टीम को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के स्कूल की प्रधानाचार्य आशा गुप्ता, आरडब्लूए कोषाध्यक्ष जीके बंसल, कवंल कटारिया, सुनील वर्मा, गौरव चाचरा, संजीव बांधा, आर के भट्ट, टोनी, बहुगुणा व अन्य लोग उपस्थित थे।