
Noida News : देश और संविधान को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। आज देश में जो घटनाक्रम हो रहे हैं, वह देश के लिए सही नहीं हैं। अब देश और संविधान को बचाने की जिम्मेदारी का बोझ हम सभी के कंधे पर आ चुका है। इसलिए भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के तहत आगामी 15 अक्टूबर से बुलंदशहर से लेकर गाजियाबाद तक पदयात्रा शुरू की जाएगी।
उपरोक्त बातें भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुर्जर ने कहीं। वे शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित पदयात्रा में भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के सभी संगठन शामिल होंगे।
Noida News : उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया है। वहां के लिए केंद्र सरकार ने अभी तक न तो कोई बड़ा निर्णय लिया, न ही वहां की सरकार को बर्खास्त किया। यह अत्यंत निंदनीय है। अब समय आ चुका है कि देश की जनता भारत और संविधान को बचाने के लिए आगे आए।
अपनी बात रखते हुए भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पदयात्रा से पूरे देश में एक बड़ा संदेश जाएगा और जनता जागेगी।
Noida News : इस मौके पर प्रदेश महासचिव शाहिद भैया, भारत बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष सैयद असलम, बबली गुर्जर, फखरुद्दीन मेवाती, युसूफ अल्वी आदि ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर मास्टर महिपाल नागर को भारतीय किसान यूनियन एस का प्रदेश उपाध्यक्ष व महेश प्रजापति को भारतीय किसान यूनियन एस का दादरी नगर का अध्यक्ष बनाने की घोषणा भी की गई।
बड़ी ख़बर : कुख्यात माफिया सरगना पर चला पुलिस का हंटर, 6 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।