Noida News : स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 प्रतियोगिता में हिस्सा लो, ईनाम पाओ
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:12 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:12 AM
नोएडा । स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नोएडा को नंबर-1 बनाने के लिए प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में पांच प्रतियोगिताएं की जा रही हैं। जिसमें जिंगल प्रतियोगिता, मूवी मेकिंग, वाल पेंटिंग, पेंटिंग व ड्राईंग तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
जनस्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक व प्रभारी एससी मिश्रा ने बताया कि उक्त सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर को सायं 6 बजे तक है। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले को 21 हजार, द्वितीय आने वाले को 15 हजार तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 11 हजार का ईनाम दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिंगल की अवधि अधिकतम 2 मिनट की होनी चाहिए। गूगल लिंक में आवेदन अपनी प्रविष्टि एमपी-4 फार्मेट में अपलोड करें। मूवी मेकिंग की अवधि अधिकतम 5 मिनट, वाल पेंटिंग की लंबाई कम से कम 10 मीटर होनी चाहिए। पेंटिंग व ड्राईंग कम से कम 232 फीट सतह का उपयोग करके बनायी जाए। नुक्कड़ नाटक के वीडियो की अवधि अधिकतम 5 मिनट होनी चाहिए।