विज्ञापन

Noida News (चेतना मंच)। नोएडा के सोरखा गांव के पास सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने पेटीएम कर्मी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप जेवरात व नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। नोएडा की थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मामले को चोरी की धारा में दर्ज किया है। इसके अलावा थाना नोएडा के सेक्टर-24 क्षेत्र के कंचनजंगा मार्केट के पास से बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए।
नोएडा के सोरखा गांव निवासी अमित वर्मा पेटीएम कंपनी में कार्यरत है। सोमवार की रात में वह गांव के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर बिरयानी खा रहे थे। इस दौरान दो बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने कार का शीशा तोड़कर कार में रखा लैपटॉप जेवरात लूट लिया।
अमित वर्मा ने जब इस बात का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामले को चोरी में दर्ज कर लिया। इस मामले में डीसीपी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है घटनास्थल के आसपास लगे इसकी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर बदमाशों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके अलावा मंगलवार की सुबह दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कंचनजंगा मार्केट के पास विकास नामक युवक से मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन