
Noida News (चेतना मंच)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक पड़ोसी द्वारा युवती के बाथरुम में तांका झांकी किए जाने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि युवती के नहाते समय तांका झांकी करने वाला एक दंपत्ति है। पति और पत्नी आपस में मिलकर बाथरुम तांक झांक करते हैं।
नोएडा के थाना सेक्टर-58 में एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उसके बाथरूम में झांक रहा था। इस बात की जब उसने शिकायत उसकी पत्नी से की तो वह गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गई थी।
नोएडा के बिशनपुर गांव में किराए पर रहने वाली कामिनी (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपने कमरे के बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला चंद्रशेखर विंडो से झांक रहा था। इस बात की शिकायत करने के लिए जब चंद्रशेखर के कमरे पर गई तो उसकी पत्नी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया। युवती के मुताबिक आरोपी चंद्रशेखर उस पर गलत निगाह रखता है।
नोएडा के सेक्टर-22 स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम बूथ में एक युवक ने एक युवती का बहाने से एटीएम कार्ड बदल दिया। एटीएम कार्ड बदलने के बाद जालसाज ने उसके खाते से 19500 रूपये निकाल लिए। पीड़िता ने थाना सेक्टर-24 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
नोएडा के सेक्टर-12 निवासी ज्योति सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 27 सितंबर को सेक्टर-22 स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गई थी। एटीएम बूथ में जाते ही उसके पीछे एक युवक आकर खड़ा हो गया। मदद करने के बहाने युवक ने बड़ी चालाकी से उसका कार्ड बदल दिया। एटीएम से पैसे ना निकलने पर वह घर वापस आ गई। कुछ देर बाद उसके मोबाइल फोन पर खाते से 19500 निकालने का मैसेज आया। उसने जब अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो पता चला कि युवक ने उसे दूसरा एटीएम कार्ड देकर फरार हो गया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।