लापरवाही बरतने पर ब्रिज कॉर्पोरेशन पर लगी पेनल्टी, दो अधिकारियों का रोका वेतन
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:06 PM
Noida News : नोएडा। नोएडा के डीएससी रोड पर निर्माणाधीन मंगेल एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक ठेकेदार कंपनी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा पूर्व में बताई गई कमियों को दूर नहीं करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इस टारगेट को जनवरी में अचीव नहीं करने को लेकर भी बात की गई। इस बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने संस्था पर पेनल्टी लगाने और परियोजना में बरती जा रही लापरवाही के संबंध में शासन को पत्र भेजने के लिए निर्देशित किया है। दरअसल, सीईओ ने शनिवार को नोएडा के विकास कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान एसीईओ और डीजीएम मौजूद व सभी खंडों के एसएम मौजूद रहे।
Noida News
इस बैठक में ईओ ने नोएडा के सेक्टर-96 में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन के कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा की। इस संबंध में निर्देशित किया गया कि नये प्रशासनिक भवन में सीईओ का चैंबर प्रथम तल पर बनाया जाए, जिससे कि प्राधिकरण में आने वाले जनमानस को अधिक असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त भवन परिसर में दिव्यांगजनों की आवश्यकतानुसार रैंप का भी प्रावधान आवश्यक रूप से किया जाए। नोएडा के सेक्टर-151ए में निर्माणणीधीन गोल्फ कोर्स में अब तक किए गए खर्च का ब्यौरा मांगा। साथ ही पुराने गोल्फ कोर्स की तरह इसे भी बनाने का निर्देश दिया।
सेक्टर-51 एवं 52 मेट्रो स्टेशन की हुई चर्चा
वहीं नोएडा के सेक्टर-51 एवं 52 मेट्रो स्टेशन के बीच निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज स्काईवॉक के निर्माण के संबंध में अवगत कराया गया कि यहां ट्रैवलेटर की आपूर्ति न होने के कारण परियोजना पर कार्य बाधित है। इस संबंध में विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना की समीक्षा के दौरान संज्ञानित हुआ कि उप्र राज्य सेतु निगम के स्तर पर आमंत्रित निविदाओं में प्रतिभागी निविदाकारों की दरें अत्यधिक होने के कारण नेगोशिएशन किया जा रहा है।
सेक्टर-62 स्थित बस टर्मिनल
एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित दो अंडरपासों की स्थिति का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक सप्ताह में डीपीआर और बजट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। सेक्टर-62 स्थित बस टर्मिनल को उपयोगी बनाये जाने नए आईडिया लाए जाए। जिससे उक्त बिल्डिंग का सकारात्मक उपयोग भी सुनिश्चित हो सके। साथ ही प्राधिकरण को आवश्यक राजस्व की भी प्राप्ति हो सके।
प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि नोएडा में बनाए जा रहे फुटपाथ पर रैम्प अथवा सीढ़ी इत्यादि बनाए। ये काम एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा इसके अलावा फुटपाथ की ऊंचाई को भी पिपुल फ्रेंडली होनी चाहिए। दिल्ली की लोधी रोड की तर्ज पर नोएडा में भी उक्त प्रकार का एक रोड विकसित की जाए। उद्योग मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की परियोजना की समीक्षा की गई, जिसके सम्बन्ध में परियोजना की लागत, तकनीक इत्यादि का अध्ययन करने के लिए कहा गया।
अवर अभियंता और उद्यान निरीक्षक का रोका वेतन
बैठक में संज्ञानित हुआ कि वेदवन के समीप रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा साफ-सफाई की स्थिति खराब है। जिसके संबंध में संबंधित अवर अभियन्ता का वेतन रोकने की कार्यवाही की जाए। इसके अतिरिक्त सेक्टर-44 में ग्रीन बेल्ट में अव्यवस्था पाये जाने के दृष्टिगत सम्बन्धित उद्यान-निरीक्षक का वेतन रोका जाए। शहर में प्रस्तावित दो एनिमल शेल्टर के लिए तेजी से कागजी काम पूरा कर निर्माण कराया जाए।
बिल्डरों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
अक्सर देखा गया कि बिल्डर की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन वहां पर एंटी स्मॉग नहीं लगी है। लगी भी है तो प्रॉपर रूप से काम नहीं कर रही है। नियोजन विभाग की ओर से संमन्वय स्थापित करते हुए बिल्डरों को नोटिस जारी किया जाए। वहीं पार्क में सौंदर्यीकरण के लिए फ्लैम टाइप फाउंटेन लगाए जाए।
विकसित किए जाने वाले पार्क का किया प्रस्तुतीकरण
सेक्टर-167 में 29 एकड़ क्षेत्रफल में सौरमण्डल थीम पर आधारित पार्क में झील, तालाब विकसित किए जाने की परियोजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। जिसपर सहमति व्यक्त की गई। साथ ही निर्देशित किया गया कि उक्त झील में वाटर फ्लो एवं फिल्ट्रेशन का समुचित प्रबन्धन किया जाए। बैठक के दौरान बायोडायवर्सिटी पार्क के सौन्दर्याकरण से सम्बन्धित प्रस्तुतिकरण दिया गया। इसके अलावा नलगढ़ा में स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पार्क विकसित किये जाने पार्क का प्रस्तुतिकरण दिया गया, जिसकी मौखिक सहमति प्रदान की गई। वाईआरएफ पार्क में पुष्करणी तालाब विकसित किया जाए।