
Noida News : उत्तर प्रदेश की हाईटेक सिटी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लोग जिंदगी से हार मान रहे हैं। जरा जरा सी बात पर वह अपना जीवन दांव पर लगा रहे हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ। एक महिला ने जहां जहरीले पदार्थ का सेवन करके अपनी जान दे दी तो दूसरी ओर एक युवक फांसी पर लटक गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम नगला श्रीगोपाल में एक महिला ने जहरीला पदार्थ सेवन कर जान दे दी। गांव निवासी राजेश की 45 वर्षीय पत्नी रानी ने सोमवार को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान रानी की मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना लोगों पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रानी की करीब 20 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दंपत्ति का पारिवारिक जीवन खुशहाल था। रानी ने जहर क्यों खाया इस बारे में उसके पति सहित ससुराल वाले कुछ भी जानकारी नहीं दे पाए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतका के परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है परिजन अगर तहरीर देते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नोएडा के सलारपुर गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूल रूप से जनपद अंबेडकर नगर निवासी 29 वर्षीय अंकुर तिवारी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सलारपुर गांव में किराए पर रह रहा। था अंकुर ड्राइवरी का काम करता था। बीती शाम उसकी पत्नी कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान अंकुर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो उसे अंकुर फांसी के फंदे पर लटका मिला।
इस दौरान किसी पड़ोसी ने थाना सेक्टर-39 पुलिस को सूचना दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है अंकुर का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ वाद विवाद हो गया था। उन्होंने आशंका जताई कि संभवता झगड़े के बाद ही अंकुर ने किसी बात से आहत होकर फांसी लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Noida News