
Noida News : नोएडा NCR में लाल टमाटर के बाद अब लाल आंखों से लोग खौफ खा रहे हैं। यह बीमारी छुआछूत की तरह से तेजी से पांव पसार रही है, जिसे लेकर हास्पिटल के डॉक्टर भी चिंतित हैं। शहर और कस्बों में फैल रही इस बीमारी की गिरफ्त में अब गांव भी आ गए हैं, जिससे लोगों में हडक़ंप मचा हुआ है। निजी और सरकारी अस्पतालों में लाल आंखें लिए मरीजों का तांता लगा है। छोटे-छोटे बच्चे भी इस बीमारी की गिरफ्त में है।
कोरोना की तरह नोएडा-NCR के इलाकों में लोग आंखों की बीमारी की चपेट में आ गए है। हालत यह है कि ये बीमारी एक दूसरे में बड़ी तेजी से फैल रही है जिससे लोग एक दूसरे से मिलने से परहेज कर रहे है। शहर के ज्यादातर इलाकों में इस बीमारी ने दस्तक दे दी है। जिससे लोग परेशान होकर अस्पताल की तरफ रुख कर रहे हैं। एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, पिलखुवा, मोदीनगर, मुरादनगर, मेरठ समेत तमाम शहरों में इस बीमारी से लोग घबराए हुए हैं।
नोएडा शहर के प्रसिद्घ अस्पताल कैलाश अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. आई.पी. सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में होने वाली यह बीमारी छुआछूत की है जो संपर्क में आते ही दूसरे व्यक्ति की भी आंखें लाल कर देती है। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए काला चश्मा लगाना चाहिए और दिन में चार से पांच बार ठंडे पानी की छींटे आंखों में मारनी चाहिए। इसके साथ एंटीबायोटिक ड्राप लेने से चार से पांच दिन में आराम मिल जाता है।
Read More - Noida News : भीख मंगवाने के लिए बच्ची का अपहरण करने वाली महिला को मिली 3 साल की कैद की सजाआपको बता दें कि देश में टमाटर की बढ़ती कीमतों ने जनता को परेशान कर रखा है और कहीं-कहीं तो रसोई में रोजाना काम आने वाले टमाटर के रेट 200-260 रुपये किलो तक हो गए हैं। हालांकि सरकार ने इसके चलते कई शहरों में सस्ते टमाटर के बेचने का स्टॉल भी लगाया। वह भी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ। गाजियाबाद में तो सस्ते टमाटर लेने के मामले में झगडा भी हुआ जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ। अब लाल टमाटर के दाम के साथ-साथ नोएडा व एनसीआर के नागरिक लाल आँखों के कारण खौफजदा हैं। Noida News