Noida News : दिनदहाड़े चोरी कर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:21 PM
Noida News: शहर के पॉश एरिया सेक्टर 37 के अरुण विहार में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे दो शातिर बदमाशों को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने लोगों की मदद से दबोच लिया। इनके पास से पिस्टल, तमंचा कारतूस व चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर बदमाश है और इन पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न आरोपों में करीब दर्जनभर मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
Noida News
एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि गुरुवार की शाम को थाना सेक्टर 39 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 37 अरुण विहार के एक घर में कुछ चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मौके पर भारी भीड़ भी एकत्रित है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस के जवानों व एकत्रित लोगों ने दोनों बदमाशों को दौड़ा कर दबोच लिया। इनके पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस, 3 जोड़ी झुमके पीली धातु एक जोड़ी टॉप्स आदि बरामद हुये।
चोरो के खिलाफ दर्जनभर मुकदमे दर्ज
पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम ताज मोहम्मद पुत्र इलियास निवासी ग्राम समयपुर मेरठ व नौशाद पुत्र इकराम निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर बताया। एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी आदि के करीब दर्जनभर मामले पंजीकृत हैं। दोनों बदमाशों के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।