
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारत सरकार के 9 वर्ष सफल पूर्ण होने के अवसर पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma ), भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बैनीवाल (Mohit Baniwal) रहे। डॉ. महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma ) ने कहा कि ‘पीएम मोदी ने एक धर्म श्रेष्ठ धर्म का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता का पूरी दुनिया के अंदर डंका बजाया और पूरी दुनिया में तिरंगे को लहराया है। आज भाजपा के लिए व्यक्ति से बड़ा दल है और दल से बड़ा देश है। भाजपा (BJP) कार्यकर्ता के लिए सत्ता प्राप्त करना और शासन करना मात्र लक्ष्य नहीं है। भाजपा मूल्यों और आदर्शों को लेकर राजनीति में आई है, जिससे देश की आस्था जुड़ी है।
मोहित बैनीवाल (Mohit Baniwal) ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की वजह से देश समेत प्रदेशों में आम लोगों का विश्वास जीत चुकी है। इसका प्रमाण भी उत्तर प्रदेश की जनता ने कई बार दिया है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव, 2017 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पंचायती चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारी जीत जनता की मदद से पाई थी और आने वाले लोक सभा चुनाव में भी जनता भाजपा के साथ रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जि़लाध्यक्ष मनोज गुप्ता (Manoj Gupta) ने की। उनके साथ कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, महेश अवाना, गिरजा सिंह, डॉ वी एस चौहान, गिरीश कोटनाला, चमन अवाना, विपिन मलहन, एन पी सिंह, कुशलपाल सिंह, प्रमोद बहल, लोकेश यादव, ओमवीर अवना, अमरीश त्यागी, राम निवास यादव, राजीव त्यागी, गोपाल गौड़, अशोक मिश्रा, एस पी चमोली, महेश सक्सेना, महेंद्र नागर, उमेश यादव, अहसान ख़ान, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।