
Noida News : अंजना भागी / नोएडा के सेक्टर-11 में शनिवार की सुबह नोएडा प्राधिकरण द्वारा ‘नोएडा आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने सेक्टरवासियों की समस्याओं को सुना।
इस कार्यक्रम में -11 के रेजिडेंट्स आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अंजना भागी के नेतृत्व में सभी सेक्टरवासियों ने अपनी समस्याओं को रखा। सेक्टर के निवासी बलजीत रोहिल्ला ने बहुत पुराने सेक्टर के लिए एक नई प्लानिंग करने, आर.के. शर्मा ने पर्यावरण तथा जल को अच्छे स्वास्थ्य के लिए बचाये जाने, राजीव राणा ने बड़े नाले को कवर किये जाने की मांग रखी, जबकि सेक्टरवासी जयरथ ने कहा कि एल ब्लॉक मेट्रो हॉस्पिटल वाली सड़क पर हेल्थ विभाग के लोग अपनी विजिट करें वे स्वयं जान जाएंगे कि सीनियर सिटीजन कितनी हेल्थ संबंधी समस्याओं से तथा अतिक्रमण से जूझ रहे हैं। डॉ. राहुल तिवारी ने बताया कि मार्किट की वजह से ब्लॉक हो जाने वाले सीवर की समस्या से सेक्टरवासी परेशान हैं।
Read Also - Noida News : दबंगों की दबगंई, पड़ोसी को नहीं दे रहे बनाने अपना मकानइस दौरान विनोद घई, कुणाल व विनय मोहन गुप्ता ने भी सेक्टर से जुड़ी समस्याओं को रखा। हॉर्टिकल्चर इंस्पेक्टर अंकित ने सेक्टर-11 की टूट रही ग्रीन बेल्ट की बाउंड्री वॉल की रिपेयर तथा विजय रावल ने सभी समस्याओं के जल्दी ही समाधान का आश्वासन दिया। रेजिडेंट्स की इन सभी शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना तथा जल्दी ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सेक्टरवासियों ने शहर को स्वच्छ बनाने की शपथ भी ली।
नोएडा आपके द्वार कार्यक्रम में प्राधिकरण के हेल्थ विभाग से विजय रावल, चौधरी जगपाल सिंह, राजेंद्र, प्रमोद कुमार, जल विभाग से प्रोजेक्ट इंजीनियर संजय पराशर, आर के जोशी, मोतीलाल, सिविल से पारस नाथ सोनकर प्रबंधक (सिविल) वर्क सर्किल-1, अरुण वर्मा, राहुल, हॉर्टिकल्चर विभाग से असिस्टेंट डायरेक्टर महेंद्र प्रकाश, अंकित सिंगर, असिस्टेंट डायरेक्टर उमेश, हॉर्टिकल्चर इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारी व सहयोगी उपस्थित रहे। Noida News