
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा शहर की बिजली समस्याओं के समाधान व बिजली की बेहतर व्यवस्था बनाने को लेकर फेडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की कार्यकारिणी सदस्यों की मीटिंग प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल श्रीमती चैत्रा वी के साथ सेक्टर-58 में संपन्न हुई।
बैठक में निदेशक वाणिज्यिक एसके पुरवार, मुख्य अभियंता तकनीकी बीएल मौर्य, एसई स्टाफ अधिकारी एमडी मिथिलेश गुप्ता, चीफ ट्रांसमिशन सत्येंद्र सिंह, मुख्य अभियंता राजीव, अधीक्षण अभियंता संजीव वैश्य, नंद लाल व सभी अधिशाषी अभियंता, तथा फोनरवा के पदाधिकारी उपस्थित थे। योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि नोएडा शहर में बिजली की समस्या लगातार बढ़ रही है अत: बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि हल्की सी बरसात या हवा चलने पर बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जाती है। थोड़ी सी आँधी चलने से तार टूट जाते हैं। जिससे सेक्टरों में घंटों बिजली की आपूर्ती बंद रहती है। उन्होंने कहा कि इसका हल सिर्फ बिजली की केवल भूमिगत की जाये। तभी इस समस्या का समाधान होगा। हर महीने आरडब्ल्यूए के साथ एसडीओ व अधिशाशी अभियंता के साथ मीटिंग होनी चाहिए।
महासचिव केके जैन ने कहा कि पिछले एक साल से अधिक समय में पूर्व प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य अभियंता तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें हुई, जिसमें नोएडा की बिजली की समस्याओं से अवगत करवाया गया और हर बैठक में यह आश्वासन दिया गया कि जल्दी ही नोएडा शहर की बिजली की समस्याओं का समाधान किया जाएगा परंतु उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और शहर की बिजली की समस्या दिन पर दिन और बढ़ती गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तुलना में नोएडा में लाइन लॉस न्यूनतम है।
नोएडा में राजस्व वसूली प्रति यूनिट और प्रतिशत के आधार पर दोनों में सबसे अधिक है और प्रति यूनिट वसूली बहुत अधिक है। इसके बाबजूद नोएडा की विधुत आपूर्ति व्यवस्था बहुत खराब है। इसमें मूलभूत सुधार की आवश्यकता है।
इस बैठक में अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, राजीव गर्ग, विजय भाटी, गोविंद शर्मा, देवेंद्र चौहान, अशोक मिश्रा, पवन गोयल, उमा शंकर शर्मा, भूषण शर्मा, प्रदीप मिश्रा, प्रदीप वोहरा, एन.के. सोलंकी, अनीता जोशी, ब्रिग अशोक हक, विनोद शर्मा, अनिल चौहान, सुशील शर्मा, ऋषिपाल अवाना तथा अन्य पधाधिकारी उपस्थित थे।