Noida News : फोनरवा की टीम आई एक्शन में, इंदौर पहुंचकर नोएडा को स्वच्छता रैकिंग में नं.-1 बनाने के सीखे गुर
Noida News: Phonerwa's team reached Indore, learned the tricks to come No.-1 in cleanliness
भारत
चेतना मंच
24 Nov 2022 10:41 PM
Noida News : नोएडा । नोएडा शहर की आरडब्ल्यूए के संगठन फैडेरशन ऑफ नोएडा रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) एक्शन मोड में आ गई है। शहर को स्वच्छता की रैकिंग में नं0-1 बनाने के लिए फोनरवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर का दौरा किया और वहां साफ-सफाई व कूड़े के निष्पादन के तौर-तरीकों को देखा।
Noida News :
स्वच्छता अभियान में पिछले 6 वर्षों से मध्य प्रदेश का इंदौर शहर प्रथम स्थान आ रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था को देखने के लिए फोनरवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर का दौरा किया। इंदौर के मेयर पुष्पमित्र भार्गव से फोनरवा के सदस्यों ने मुलाकात की और उनसे शहर के निवसियों, निगम के कर्मचारियों के योगदान के बारे में जाना। उन्होंने विस्तार से सफाई व्यवस्था कूड़े के निष्पादन एसटीपी के संचालन आदि बारे में बताया। श्री भार्गव ने बताया कि यहां का हर निवासी शहर से प्यार करता है, इसलिए हमारा शहर स्वच्छता में न0-1 है। हम हर चीज का पुन: उपयोग में लाते है, गीले कचरे से बनी गैस से आज हमारी सिटी बस का संचालन हो रहा है। जैविक खाद का प्रयोग हमारे किसान कर रहे है।
इस दौरान फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने कहा शहर को स्वच्छता में न0-1 बनाने का ही लक्ष्य नही अपितु जब शहर स्वच्छ होगा तो निश्चित ही शहरवासियों की जींवनशैली में बदलाव आएगा। इंदौर शहर के दौरे में फोनरवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय भाटी, उपाध्यक्ष पवन यादव, अशोक त्यागी सलाहकार अशोक शर्मा आदि शामिल रहे।