Noida News : पायनियर्स क्रिकेट क्लब ने जीएनसीसी सीनियर्स को 38 रनों से पटखनी दी
Capt. Shashikant Memorial Cricket Tournament
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:43 AM
Noida News : नोएडा। कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पायनियर क्रिकेट क्लब तथा जीएनसीसी सीनियर्स के बीच मैच खेला गया जिसमें पायनियर्स क्रिकेट क्लब ने जीएनसीसी सीनियर्स को 38 रनों से हरा दिया।
Noida News :
पायनियर्स टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। पायनियर्स टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 120 रन बनाये। जिसमें सचिन भाटी ने 34, विशाल भाटी ने 21 तथा बॉबी यादव ने 19 रन बनाये। इसके जवाब में जीएनसीसी सीनियर्स की टीम ने 8 विकेट खोकर 82 रन बटोरे। पायनियर्स क्रिकेट टीम ने जीएनसीसी को 38 रनों से रौंद दिया। सचिन भाटी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह मैच नोएडा स्टेडियम में चल रहा है। जिसमे 8 से अधिक टीमें मैच खेल रही हैं। वारिश के कारण तीन दिन मैच बंद रहा था।