
Noida News : सारी मानवीय मर्यादाओं को तोड़कर चंद सिक्कों व गाड़ी के लिए नोएडा के गेझा गांव की बेटी और अपनी पतिव्रता पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला पति अब जेल में रहेगा। पुलिस ने हत्यारे पति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कानून की गंभीर धाराओं में उसे जेल भेजा है। पुलिस अफसरों का मत है कि ऐसे हत्यारों को समाज के बीच रहने का कोई हक नहीं है।
आपको बता दें कि नोएडा शहर के फेस 2 क्षेत्र में पड़ने वाले गेझा गांव में रहने वाले राजू लोहिया की पुत्री तनु की उसके पति व ससुराल वालों ने सोमवार को हत्या कर दी थी। राजू लोहिया ने दादरी थाने में दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नोएडा पुलिस कमिश्नरी के दादरी थाने के कोतवाल सुजीत उपाध्याय ने बताया कि गेझा गांव निवासी राजीव लोहिया उर्फ राजू लोहिया ने अपनी पुत्री तनु की दहेज के लिए ससुरालियो द्वारा हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज रिपोर्ट में राजीव ने बताया कि उसने अपनी बेटी तनु की शादी 27 फरवरी 2020 को कठेड़ा गांव निवासी सुमित के साथ की थी। शादी के समय उन्होंने खूब दान दहेज दिया था। गत 31 जुलाई को तनु ने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया कि उसके ससुराल वाले उसे मार देंगे। इस बात की जानकारी मिलने पर वह परिजनों के साथ कठेडा गांव पहुंचे तो उन्हें वहां ताला लटका हुआ मिला।
Read More - Noida News : UP की औद्योगिक राजधानी में ”तीसरी आंख” संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था, आपरेशन दृष्टि हुआ तेज Noida Newsआसपास पता करने पर ज्ञात हुआ कि तनु को उसके ससुराल वाले ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले गए है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि वहां लाने से पहले ही तनु की मौत हो चुकी थी। राजीव लोहिया ने ससुराल पक्ष पर तनु की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके पति सुमित, ससुर कृष्ण भाटी, सास वीना भाटी, देवर विनीत भाटी, ननंद काजल, चाचा ससुर सतपाल के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका तनु के पति सुमित पुत्र कृष्ण भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। Noida News