Noida News: Big Breaking पीएम मोदी, की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले को पुलिस ने दबोचा, मचा हडक़म्प
Noida News
भारत
चेतना मंच
22 Aug 2023 10:08 PM
Noida News: पीएम मोदी..... की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले को पुलिस ने दबोचा, मचा हडक़म्प
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर डालने वाले व्यक्ति को दादरी थाने की पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कोई संयोग था, प्रयोग था अथवा कोई बड़ी साजिश थी।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली सुश्री मीना राघव ने दादरी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो पर जूतों की माला डालकर और कालिख पोतकर यह लिखा है कि 2024 में ऐसा ही होने वाला है।
इस फोटो को देखकर मीना राघव को भारी कष्ट हुआ। इस कारण उसने दादरी थाने में धारा-153ए/506/ 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करके इंस्ट्राग्राम पर प्रधानमंत्री की बेइज्जती करने वाले अजीम खां उर्फ अन्नू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी थाने के कोतवाल सुजीत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने छापेमारी करके अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस टीम में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार उपाध्याय के अलावा, वरि0 उपनिरीक्षक लोकेन्द्र राणा, उप निरीक्षक इमरान अंसारी, हेड. कांस्टेबिल अमित कुमार व हेड कांस्टेबिल शरीफ अहमद शामिल रहे।
Noida News: Big Breaking
इस संबंध में नोएडा कमिश्नरी पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि इस प्रकरण में सोशल मीडिया में गलत टिप्पणी करने के संबंध में अजीम खान उर्फ अन्नू पुत्र राजू निवासी ब्रह्मा पुरी धोबी वाली गली दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार किया गया है! पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।