
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में राह चलती महिलाओं और पुरुषों के मोबाइल फोन पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इनके कब्जे से नोएडा की थाना फेस 2 पुलिस ने एक वन प्लस मोबइल तथा चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद की है।
आपको बता दें कि विगत 21 नवंबर 2023 को एक व्यक्ति ने पुलिस की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन सूचना दी थी कि 7 नवंबर 2023 की शाम को वह पार्क पाकेट 12 की तरफ से होता हुआ पॉकेट 7 मदर डेयरी की तरफ जा रहा था कि पॉकेट 12 के अपोजिट दिशा से अज्ञात बाइक सवार ने झपट्टा मारकर का मोबाइल छीन लिया और कर भाग गए। इस संबंध में नोएडा के थाना फेस 2 नोएडा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस इस तरह के बदमाशों की तलाश में जुट गई जो झपट्टा मारकर राह चलते लोगों के मोबाइल छीनकर भाग जाते हैं।
रविवार को एक सूचना के आधार पर नोएडा की थाना फेस 2 पुलिस घटना स्थल आसपास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेकर आरोपियों की तलाश की। जिसके बाद पुलिस ने रविउल अली पुत्र मोहम्मद अरशद, सौरभ कुमार पुत्र हंसराज तथा मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद शाहिद को नोएडा के सैक्टर -82 कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक वन प्लस मोबाइल, एक बाइक तथा तीन अवैध चाकू बरामद हुए हैं। पकड़े गए तीनों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।