पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय चोर, लाखों की नकदी व जेवरात किए बरामद
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:15 AM
Noida News : थाना फेस-3 पुलिस ने रेकी करने के बाद बंद घरों में लगे तालों को मास्टर की की मदद से खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 7,72000 रुपए, जेवरात, चाकू व स्कूटी बरामद की हैं।
रेकी करके करते थे सामान पार
जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गढ़ी गोल चक्कर के पास से जितेंद्र तथा राजेश को हिरासत में लिया। इनके पास से चाकू, 772000 तथा जेवरात बरामद हुए। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि वह स्कूटी के नंबर प्लेट उतार कर सेक्टर में घूमकर बंद पड़े घरों की रेकी करते थे। रेकी करने के बाद वह मास्टर की की मदद से ताला खोलकर घरों से सामान पैसा व जूलरी चोरी करते थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ दूर जाकर वह अपने वाहन पर नंबर प्लेट लगाकर भाग जाते थे।
बदमाशों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा
चोरी किए गए जेवरातों को वह केमिकल से साफ कर सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 16 दिसंबर को सेक्टर-71 स्थित जागृति अपार्टमेंट में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर जेवरात नगदी व कीमती सामान पर हाथ साफ किया था। इसके अलावा उन्होंने मामूरा गांव में भी नगदी व जेवराज चोरी करने की घटना की थी। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी बड़े शातिराना तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। Noida News