वर्दी में रील बनाने वाले इंसपेक्टर के साथ कुछ ऐसा किया पुलिस कमिश्नर ने
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:11 AM
Noida News : एक इंस्पेक्टर को नोएडा में हीरो बनने का शौक इस कदर चढ़ा कि उसने अपने ऊपर एक रील ही शूट कराकर वायरल करा दी है। रील वर्दी में थाने में थानाध्यक्ष के पद पर शूट की गयी है। यह रील वायरल होते ही रील बनाने वाले सेक्टर 126 इंस्पेक्टर अजय चाहर को पुलिस कमिश्नर ने लाइन हाज़िर कर दिया है। साथ ही पुलिस कमिश्नर ने जांच के भी आदेश दिए हैं।
अपनी वर्दी का लिहाज और गरिमा भुलाकर किया यह कारनामा
इंस्पेक्टर अजय चाहर ने अपनी वर्दी का लिहाज और गरिमा भुलाकर यह कारनामा किया था। हीरो बनने का शौक इस इस्पेक्टर पर कुछ इस कदर चढ़ा कि उसने अपने ऊपर ही एक रील शूट कराकर और उसे खुद ही वायरल करा दी थी। रील वर्दी में थाने में थानाध्यक्ष के पद पर शूट होने की वजह से यह मामला और भी गंभीर हो गया। जिसकी वजह से पुलिस कमिश्नर ने इस इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करते हुए इसकी जांच के भी आदेश दे दिए हैं।
विभागीय जांच के बाद हो सकती है निलंबन की कार्रवाई
अजय चाहर सेक्टर 126 कोतवाली के इंस्पेक्टर है और थाने में वर्दी में चार्ज पर रहते हुए रील को शूट किया था, जो कि पुलिस मैन्युअल का उल्लंघन है। थाने पर चार्ज पर रहते हुए कोई भी पुलिसकर्मी इस तरह की अनुशाशनहीनता नहीं कर सकता है। कासगंज में महिला पुलिसकर्मी को ऐसी ही हरकत पर एसपी ने कल ही निलंबित किया था। पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी से जांच कर रिपोर्ट मांगी है और कभी भी इंस्पेक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है।
Noida News in hindi
पुलिसकर्मी बार बार कर रहे ऐसे कारनामे
इंस्पेक्टर के रील बनाने से पहले एक और घटना रील बनाने की घट चुकी है। इस घटना में कासगंज में एक महिला पुलिसकर्मी के द्वारा वर्दी में रील बनाने की खबर आ चुकी है। और एसपी ने उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी कर दी है। अब खबर गौतमबुद्धनगर से जुड़ी है। यहां के सेक्टर 126 के एक इंस्पेक्टर को नोएडा में हीरो बनने का शौक इस कदर चढ़ा कि उसने अपने ऊपर एक रील ही शूट कराकर वायरल करा दी है। रील वर्दी में थाने में ही शूट की गयी है। ये रील भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। थाने पर चार्ज पर रहते हुए कोई भी पुलिसकर्मी इस तरह की अनुशाशनहीनता नहीं कर सकता है। अब पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। बताया जा रहा है पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी से जांच कर रिपोर्ट मांगी है और कभी भी इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।