Noida News : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बदले 3 कोतवाल
नोएडा
RP Raghuvanshi
15 Mar 2023 10:53 PM
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर (Noida News) कमिश्नरेट के तीन थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। दो निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला होने व एक थाना प्रभारी को हटाए जाने के बाद यह नियुक्तियां की गई है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पीआरओ धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस आयुक्त के वाचक निरीक्षक संजय कुमार सिंह को थाना सेक्टर 58, निरीक्षक विंध्याचल तिवारी को थाना फेस 2 का प्रभारी निरीक्षक तथा आईजीआरएस के प्रभारी उप निरीक्षक सुजीत उपाध्याय को दादरी का प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया है।
Noida News
थाना फेस 1 के वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक राजकुमार को पुलिस आयुक्त का पीआरओ नियुक्त किया गया है। बता दें कि थाना सेक्टर 58 व थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षको का गैर जनपद तबादला हो गया था जबकि थाना फेस 2 प्रभारी विनोद कुमार को महिला दरोगा द्वारा शिकायत करने पर थाने से हटाया गया है।