
Noida News : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह बदमाशों, माफियाओं व गैंग लीडरों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए कड़े कदम उठा रही है। इसी के तहत एमबीबीएस (MBBS) कोर्स में एडमिशन कराने के नाम पर कई छात्रों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले गैंग लीडर की करोड़ों रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है।
पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतमबुद्धनगर द्वारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत गैंग लीडर यशवन्त चौबे उर्फ यश चतुर्वेदी उर्फ जय मेहता पुत्र स्व. देवेन्द्र चौबे निवासी ग्राम करनपुर, पोस्ट युधिष्टर पट्टी, थाना अहरौली, तहसील बुढनपुर, जनपद आजमगढ़ वर्तमान पता ट्रुथ अडवाईजरी कैरियर कन्सलटैन्सी, ए-14 ईको टॉवर, प्रथम फ्लोर सेक्टर-125, नोएडा के खाली प्लाट को कुर्क किया गया है। गैंग लीडर यशवंत चौबे के खिलाफ थाना सेक्टर-126 नोएडा मु.अ.सं. 0070/2023 धारा 2/3(1) गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
Read More - Noida News : सांसद व विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यासअभियुक्त यशवंत चौबे द्वारा गैंग बनाकर एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन कराने के नाम पर कई छात्रों को ठगा गया और उनसे अवैध रुप से अर्जित अचल संपत्ति खरीदी गई। यशवंत की सिकन्द्राबाद, बुलन्दशहर 510 मीटर(612 गज) संपत्ति क्षेत्रफल 0.0510 हैक्टेयर ग्राम कामरा, सिकन्द्राबाद स्थित खाली प्लॉट को कुर्क किया गया है। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों पर इससे पहले भी जनपद में सक्रिय गैंगस्टर, माफियाओं और गैंग लीडरों की संपत्ति को कुर्क करके उनकी आर्थिक कमर को तोड़ा गया है। Noida News