
Noida News : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी एक्शन मोड़ में आ गए हैं। निकाय चुनाव को सकुशल और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह शनिवार को थाना सूरजपुर पहुंची और आगामी निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिये।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा थाना सूरजपुर का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, डाक कार्यालय, थाना हवालात, थाना मेस, थाना बैरक एवं महिला हेल्प डेस्क, आदि का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई, डाटा फीडिंग व अभिलेखों के रख रखाव को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने थाना अध्यक्ष व हेड मोहर्रिर को मालखाने में लंबित पड़े माल का शीघ्र निस्तारण करने, थाना परिसर व थाना बैरक की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था रखने व लावारिस वाहनों की प्रक्रिया के अनुरूप नीलामी करने हेतु निर्देश दिया गया। इसके बाद उनके द्वारा हवालात, मेस व साइबर हेल्प डेस्क व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को पीड़ित की अविलंब सहायता करने, प्रतिदिन प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को रजिस्टर में अंकित करने व सभी शिकायतों का अविलंब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने, महिलाओं का फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया तथा इसके साथ ही आगामी निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पुलिस कमिश्नर द्वारा स्ट्रीट क्राइम व महिला संबंधी अपराध की रोकथाम को लेकर भी इंस्पेक्टर और दरोगाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके द्वारा थाना परिसर में मौजूद आंगुतकों से भी फीडबैक लिया गया व उनके द्वारा दिए गए सुझावों को भी ध्यानपूर्वक सुना गया तथा सुझावों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस अधिकारीगण को निर्देश दिए गए।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा सलामी गार्ड में शामिल महिला गार्ड कमांडर सहित सभी महिला पुलिसकर्मियों को उच्चकोटी के टर्नआउट व सलामी गार्ड की प्रक्रिया के लिए पुरुस्कृत भी किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय व परिसर के रख रखाव पर सम्बन्धित का उत्साहवर्धन किया तथा आगे इसी प्रकार ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा रामबदन सिंह, एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डा. राजीव दीक्षित, एसीपी 3 सेन्ट्रल नोएडा सुमित शुक्ला भी उपस्थित रहे।